खोदावंदपुर: गरीबों के हिमायती कामरेड शिवकांत का निधन, खोदावंदपुर नेता विहीन: नेतराम यादव
कामरेड शिवाकांत प्रसाद सिंह गरीबों के हिमायती थे। प्रखंड में जिसका कोई नहीं सुनता था, उन गरीबों और मजलूमों के आवाज थे। उनके नहीं रहने से प्रखंड के गरीबों ने अपना नेता खो दिया है। आज उन गरीबों के आंखों का आंसू कोई पूछने वाला नहीं है।अंचल और प्रखंड में कोई अधिकारी गरीबों का सुनता नहीं है। आज खोदावंदपुर नेता वीहिन लगता है।