चित्तौड़गढ़|जिले के मानपुरा में राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि राशन डीलर पिछले 3 दिन से POS मशीन खराब होने का बहाना बनाकर लोगों को राशन देने में आनाकानी कर रहा था। राशन वितरण की अंतिम तारीख नजदीक आने पर आक्रोश फैल गया।