Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत निकली जनजागरूकता वाहन रैली, संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर के निर्देशानुसार संचालित "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला मुख्यालय पर महिला सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईपीएस उषा यादव, कमांडेंट हाड़ी रानी महिला बटालियन, अजमेर एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली को रवाना किया। रैली में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, सदर थाना, कोतवाली थाना, महिला थाना, साइबर थाना, चंदेरिया थाना, यातायात पुलिस तथा पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वाहन रैली कलेक्ट्रेट परिसर से सुभाष चौक, ओछड़ी दरवाजा, गांधीनगर, प्राइवेट बस स्टैंड, नई पुलिया, पुनः कलेक्ट्रेट एवं शास्त्री नगर चौराहा होते हुए पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन पहुंची। रैली के दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, महिला हेल्पलाइन एवं महिलाओं के सम्मान से जुड़े संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक किया गया। रैली के समापन पर पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सहायता सेवाओं तथा पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न जन-जागरूकता अभियानों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आईपीएस उषा यादव ने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए महिला सुरक्षा, आत्मसम्मान, शिक्षा एवं जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाने में अपनी जिम्मेदारी निभाए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास सुदृढ़ करना, उन्हें उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक बनाना तथा समाज में महिला सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना है। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हाड़ी रानी महिला बटालियन सीमा भारती, वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह, साइबर थाना प्रभारी पुलिस उप अधीक्षक मनीष शर्मा, सदर थानाधिकारी प्रेम सिंह, यातायात प्रभारी मोतीराम सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में जिला पुलिस ने आमजन से अपील की कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहकर सुरक्षित एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाए।

MORE NEWS

*महिला सुरक्षा के लिए डिकॉय ऑपरेशन*

*सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की पांच विशेष टीमों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर की कार्रवाई, चार मनचले गिरफ्तार।*

चित्तौड़गढ़, 31 जुलाई 2026। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुरुवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने एवं अभद्र व्यवहार करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।

डिकॉय ऑपरेशन के तहत गठित प्रत्येक टीम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की

*महिला सुरक्षा के लिए डिकॉय ऑपरेशन* *सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की पांच विशेष टीमों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर की कार्रवाई, चार मनचले गिरफ्तार।* चित्तौड़गढ़, 31 जुलाई 2026। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुरुवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने एवं अभद्र व्यवहार करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। डिकॉय ऑपरेशन के तहत गठित प्रत्येक टीम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की

Chittorgarh, Rajasthan | Jul 31, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत निकली जनजागरूकता वाहन रैली, संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर के निर्देशानुसार संचालित "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला मुख्यालय पर महिला सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईपीएस उषा यादव, कमांडेंट हाड़ी रानी महिला बटालियन, अजमेर एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली को रवाना किया। रैली में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, सदर थाना, कोतवाली थाना, महिला थाना, साइबर थाना, चंदेरिया थाना, यातायात पुलिस तथा पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वाहन रैली कलेक्ट्रेट परिसर से सुभाष चौक, ओछड़ी दरवाजा, गांधीनगर, प्राइवेट बस स्टैंड, नई पुलिया, पुनः कलेक्ट्रेट एवं शास्त्री नगर चौराहा होते हुए पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन पहुंची। रैली के दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, महिला हेल्पलाइन एवं महिलाओं के सम्मान से जुड़े संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक किया गया। रैली के समापन पर पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सहायता सेवाओं तथा पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न जन-जागरूकता अभियानों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आईपीएस उषा यादव ने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए महिला सुरक्षा, आत्मसम्मान, शिक्षा एवं जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाने में अपनी जिम्मेदारी निभाए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास सुदृढ़ करना, उन्हें उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक बनाना तथा समाज में महिला सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना है। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हाड़ी रानी महिला बटालियन सीमा भारती, वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह, साइबर थाना प्रभारी पुलिस उप अधीक्षक मनीष शर्मा, सदर थानाधिकारी प्रेम सिंह, यातायात प्रभारी मोतीराम सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में जिला पुलिस ने आमजन से अपील की कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहकर सुरक्षित एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाए। - Chittaurgarh News