प्रयागराज के सांसद कुंवर उज्ज्वल रमण सिंह का जन्मोत्सव सोमवार को मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों को फल एवं मिठाई वितरित की। यह कार्यक्रम सांसद के करीबी माने जाने वाले सपा नेता प्रमोद मिश्र पयासी के नेतृत्व में दोपहर करीब 3 बजे आयोजित किया गया।