दो पक्षों के विवाद में चाकूबाजी, एक व्यक्ति घायल; दो नामजद आरोपी हिरासत में
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, घायल अस्पताल में भर्ती; हालत सामान्य
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति सामान्य है।
क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने बताया कि मामले में आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पहाड़पुर में चाट के ठेले और फल की दुकान को लगाने को लेकर विवाद बढ़ा था।
Azamgarh, Azamgarh | Oct 30, 2026