सहजनवा: हरपुर में रक्षाबंधन पर ननद के घर जाने से नाराज जेठ और ससुर ने दंपति को पीटा, जेठ पर महिला के साथ छेड़खानी का भी लगा आरोप
हरपुर बुदहट क्षेत्र के एक गांव की महिला के रक्षाबन्धन पर पति के साथ अपनी ननद के घर चले जाने से नाराज़ उसके ससुर और जेठ ने मिलकर पहले तो महिला की खूब पिटाई की फिर जेठ ने गांव के एक और व्यक्ति के साथ मिलकर उससे छेड़खानी भी की, बाद में महिला का पति आया तो उसे भी डंडो से पीटा, बुरी तरह घायल दम्पति ने इलाज के बाद आरोपीयो के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज़ कराया ।