*फर्जी JBT एडमिशन का झांसा देकर 1.23 लाख की ठगी, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी — पीड़ित ने कोर्ट में दायर किया परिवाद
Reni, Alwar | May 16, 2025 *फर्जी JBT एडमिशन का झांसा देकर 1.23 लाख की ठगी, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी — पीड़ित ने कोर्ट में दायर किया परिवाद* अलवर, 29 मई 2025 — ग्राम भजेडा निवासी राजेन्द्र प्रसाद ने एक व्यक्ति द्वारा JBT कोर्स में दाखिले का झांसा देकर 1 लाख 23 हजार रुपये की ठगी करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय में परिवाद पत्र दायर किया है। परिवादी के अनुसार, अक्टूबर 2024 में उसके बेटे विकास ने फेसबुक पर "देव एजुकेशन फाउंडेशन" नाम से एक विज्ञापन देखा, जिसमें आरोपी देव उर्फ असपाल ने हरियाणा से JBT कराने का वादा किया। आरोपी को फोन पे, नकद और बैंक चेक के माध्यम से कुल 1.23 लाख रुपये दिए गए।