खूंटपानी: भोया पंचायत की समस्याओं को लेकर मुखिया दोनों बांसिंह ने उपायुक्त मनीष कुमार को सौंपा ज्ञापन
पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड के भोया पंचायत की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार शाम लगभग पांच बजे पंचायत के मुखिया दोनों बांसिंह ने जिला के उपायुक्त मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने पंचायत क्षेत्र में व्याप्त मूलभूत समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में पंचायत की सड़क, पेयजल, बिजली, आवास, जल निकासी तथा