सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी छात्र सभा के लिए नए ड्रेस कोड की घोषणा की है। अब छात्रसभा के कार्यकर्ता नीली टी-शर्ट और जींस में नजर आएंगे। अखिलेश ने कहा, "नीला रंग विचार के साथ बहुजन समाज के साथ तो रहा ही रहा, ब्लू कलर ऑडियॉलजी का भी है।" पारंपरिक लाल रंग की पहचान रखने वाली सपा का यह कदम दलित युवाओं को साधने की रणनीति के तहत उठाया गया है। नीला रंग लंबे समय से बहुजन आंदोलन और डॉ. भीमराव आंबेडकर की विचारधारा से जुड़ा माना जाता रहा है।
Trand News India
#AkhileshYadav #SamajwadiParty #BluePolitics #uppolitics #breakingnews