पानीपत: पानीपत से 22 वर्षीय युवती फरार, भाई बोला- फैक्टरी से निकलते ही कार में बैठी, युवक बहला-फुसला कर ले गया
पानीपत जिले से एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। तहसील कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नूरवाला इलाके की रहने वाली 22 वर्षीय युवती 17 दिसंबर की शाम से घर नहीं लौटी है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।