श्री सांवलिया सेठ के भंडार में 6 चरणों की गणना पूरी, कुल दानराशि 35 करोड़ 66 लाख 64 हजार 428 रुपये; सोना 1 किलो 38 ग्राम 300 मिलीग्राम और चांदी 133 किलो 653 ग्राम प्राप्त
चित्तौड़गढ़। प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में भंडार की गणना का छठा चरण भी पूरा हो गया है। छह चरणों की गणना में मंदिर को कुल 35 करोड़ 66 लाख 64 हजार 428 रुपये की दानराशि प्राप्त हुई है।
भंडार की दानपेटियों से प्राप्त राशि 27 करोड़ 89 लाख 54 हजार 347 रुपये रही, जबकि मनीऑर्डर, ऑनलाइन माध्यम और भेंट के रूप में 7 करोड़ 77 लाख 10 हजार 81 रुपये प्राप्त हुए।
भंडार गणना के दौरान भगवान श्री सांवलिया सेठ के दरबार में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित 1 किलो 38 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना और 133 किलो 653 ग्राम चांदी भी प्राप्त हुई है।
वहीं, छठे चरण की गणना में 25 लाख 12 हजार 247 रुपये की दानराशि प्राप्त हुई। छह चरणों की गणना पूरी होने के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से अर्पित कुल दानराशि का आंकड़ा 35 करोड़ 66 लाख 64 हजार 428 रुपये पह