राज्य सरकार के निर्देश पर 28 जून 2026 को बड़ी सादड़ी में पल्स पोलियो अभियान शुरू हुआ। उप जिला चिकित्सालय के पोलियो बूथ पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव मंगल और खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भावेश चंपावत ने नवजात शिशुओं को दो बूंद खुराक पिलाकर उद्घाटन किया।