धरियावद: धरियावद में बिना लाइसेंस होटल चलाने वाले पर SDM ने की कार्रवाई, वन नाका पिपलिया का किया निरीक्षण
उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार ने एसआर पेट्रोल पंप के समीप नॉनवेज होटल पर छापा मारा। इस दौरान बिना लाइसेंस के होटल संचालक शराब परोस रहा था। जिसको गिरफ्तार किया गया। वही ठेकेदार को पाबंद किया। वही SDM ने वन नाका पिपलिया का निरक्षण किया। साथ ही परिसर की साफ सफाई के लिए व वन सुरक्षा को लेकर निर्देश प्रदान किये। इस दौरान कार्यवाही में मनोज कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।