भीकनगांव: खरगोन में कपास-मिर्च के खेत से 2 क्विंटल गांजा जब्त, 10 लाख के 82 पौधे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
भीकनगांव क्षेत्र में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया है। बैडछा गांव के चार खंभा फालिया में कपास और मिर्ची की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे। पुलिस ने खेत में दबिश देकर 82 हरे पौधे जब्त किए, जिनका कुल वजन 204.88 किलो है। जब्त गांजे की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है।