🚨 टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 3 करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
टोंक पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार करते हुए 1 किलो 475 ग्राम स्मैक बरामद की है। झालावाड़ निवासी आरोपी रमेश तंवर को घाड़ थाना क्षेत्र में NH-52 पर रोडवेज बस से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, स्मैक की यह खेप टोंक के नरेंद्र और सुनील को सप्लाई होनी थी। आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है।
🔴 जनता से सवाल:
क्या टोंक में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस को सप्लायर्स और बड़े तस्करों पर भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए?
अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
📍 Tonk Live News – टोंक की हर खबर, सबसे पहले।
#Tonk #TonkPolice #Smack #DrugSmuggling #RajasthanPolice #TonkLiveNews #नशामुक्तटोंक #टोंक_समाचार
Peeplu, Tonk | Nov 22, 2026