तिरोड़ी: बोनकट्टा में गांव तालाब से व्यावसायिक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी, सीमांकन के बाद हो रही शांतिपूर्ण कार्रवाई
तिरोड़ी तहसील के ग्राम बोनकट्टा में 13.80 एकड़ के गांव तालाब पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को कार्रवाई कर व्यावसायिक अतिक्रमण हटाये जा रहे। दोपहर 2 बजे तक 90% अतिक्रमण हटाया जा चुका था। पहले 6 जुलाई को पूर्व सांसद बोधसिंह भगत और ग्रामीणों के विरोध के कारण टीम बैरंग लौट गई थी। ग्रामीणों ने भेदभाव और बिना सीमांकन के कार्रवाई का आरोप लगाया था।