चंदौली: बरहनी ब्लॉक के विकास कार्यों पर उठे सवाल, दिनकर सेवा समिति ने डीएम को सौंपा पत्रक
चंदौली जनपद के बरहनी ब्लॉक में कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने शुक्रवार दोपहर डीएम चंदौली को पत्रक सौंपकर ब्लॉक प्रमुख व संबंधित अधिकारियों पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए। दीपू के अनुसार आरटीआई के तहत ब्यौरा अधिकारी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।