पचपदरा: पचपदरा पुलिस टीम ने 5 साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को मेहसाणा से गिरफ्तार किया
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य नजर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करवाने हेतु फरार स्थाई वारंटी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पचपदरा पुलिस से थाना अधिकारी अमराराम खोखर ने बुधवार को जानकारी देकर बताया कि पुलिस टीम ने 5 साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी कानजी भाई पुत्र सरता भाई को मेहसाणा गुजरात से गिरफ्तार किया है।