पचपदरा: बालोतरा में भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
नयापुरा स्थित झूलेलाल मंदिर में भगवान झूलेलाल का 1074वां जन्मोत्सव सिंधी समाज की ओर से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सिंधी समाज के लोगों ने कस्बे में एकता यात्रा निकाली। एकता यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के द्वारा स्वागत किया गया। समाज के लोगों ने एक दूसरे को भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव की बधाइयां दी।