पचपदरा: बालोतरा पुलिस की टीम ने मंगलवार को 2 वारंटियों को किया गिरफ्तार
बालोतरा पुलिस से टीम ने जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कवरिया के निर्देशन में अभियान चलाकर मंगलवार को दो वारंटीयो को गिरफ्तार किया है। बालोतरा पुलिस से थाना अधिकारी ओमप्रकाश गोदारा ने मंगलवार को जानकारी देकर बताया कि आरोपी गुलाबचंद पुत्र गोवर्धन जाति खटीक एवं शकूर खान पुत्र जमाल खान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गुलाबचंद काफी लंबे समय से फरार चल रहा था।