पचपदरा: जसोल माजीसा धाम में मंगलवार को घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि अनुष्ठान की हुई शुरुआत
प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रानी भटियाणी मंदिर जसोल में मंगलवार को चैत्र नवरात्र के अवसर पर घट स्थापना की गई। इस अवसर पर माता रानी भटियानी जी की मंगल आरती की गई। जसोल मंदिर प्रांगण में हवन पूजन तथा कन्या पूजन आदि किए गए। उपस्थित सरदारों ने पूजा अर्चना कर मंगल कामनाएं की। इस अवसर पर महंत श्री नारायण गिरी जी महाराज सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित।