जमुई: महाराजगंज बाजार में शराब के नशे में धुत युवक को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती, होश आने के बाद हुआ फरार
Jamui, Jamui | Jun 9, 2026 महाराजगंज बाजार में गिरे शराब के नशे में धुत एक युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक के बेहोशी अवस्था मे होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई। डॉक्टर घनश्याम सुमन की निगरानी में इलाज शुरू किया गया। सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे के बाद होश में आने पर युवक सदर अस्पताल से छुपकर फरार हो गया।