उमरेठ: पौले पर्व के लिए बाजार सजे, मिट्टी के बैलों व श्रृंगार सामग्री की दुकानें लगीं
ग्रामीण भारत का पर्व पोला क्षेत्र में उत्साह से मनाया जाता है। पोले के इस पर्व के लिए बाजार सज गया। बुधवार को हाट बाजार में बैलों को सजाने के लिए सामग्री बिकने आयी। व्यापारियों ने 5 बजे बताया कि इस बार बाजार में तरह तरह के सजीले बैल बिकने आए। पोले पर बैल को सजाकर उसका पूजन किया जाता है। बैलों को सजाने की रस्सियां घंटी आदि खरीदने लोग इन दुकानों पर पहंुचे।