बिसवां: चंदौली के लोनियन पुरवा गांव में बच्चों के खेल में हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हुईं मारपीट, दोनो पक्षों से 5 लोग घायल
Biswan, Sitapur | Jul 30, 2024 थानगांव थाना क्षेत्र के लोनियन पुरवा गांव में मंगलवार की रात लगभग नौ बजे बच्चों के खेल खेल में मेंढक पकड़ने को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। जिसका उलाहना देने पर दोनो पक्षों में लाठी डंडे और लात घूसों से मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष से सुषमा देवी पत्नी अतीश उम्र 35 वर्ष, रोली पुत्री अतीश उम्र 12 वर्ष और दूसरे पक्ष से जितेंद्र, चांदनी और गायत्री घायल हुए हैं।