महोबा: महोबा में स्कूलों में पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Mahoba, Mahoba | Oct 1, 2026 महोबा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिले के पांच स्कूलों में पॉक्सो अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।रॉयल इंटरनेशनल स्कूल में अपर जिला जज अपर्णा त्रिपाठी और सेंट पीटर्स एकेडमी में अपर जिला जज सर्वोत्तमा नगेश शर्मा ने बच्चों को पॉक्सो कानून, गुड टच-बैड टच और विशेष न्यायालय की प्रक्रिया के बारे में बताया।