प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में 44.97 किलो अवैध डोडाचूरा किया गया जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
प्रतापगढ़, 7 जुलाई। पीपलखूंट थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई में 44 किलो 970 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 6.80 लाख रुपये बताई गई है। थानाधिकारी छबीलाल ने बताया कि माही पुल पर नाकाबंदी के दौरान एक संदीप कर को रोका गया था।