मऊरानीपुर: सिजारी बुजुर्ग में स्थित मंदिर से घंटा चोरी व दान पत्र से पैसे चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, चोरी का माल बरामद
लहचूरा थाना प्रभारी ने बताया कि SI रोहित सिंह व सिपाही प्रवीन कुमार कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु वांछित अपराधियों की तलाश कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर सिजारी बुजुर्ग से आरोपी बृजेन्द्र पुत्र पारीक्षत ग्राम सिजारी बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से मंदिर से चोरी किया गया एक घंटा व दान पत्र से 1336 रुपये बरामद हुए। पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।