मऊरानीपुर: लुहारी महाविद्यालय में स्मार्ट फोन पाकर छात्र छात्राओं के खिले चेहरे
विकासखंड बंगरा के मां शारदा महाविद्यालय में स्नातक की शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र छात्राओं को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत स्मार्ट फोन वितरित किए गए | विद्यालय के प्राचार्य नरेश सिंह सिकरवार ने कहा की प्रदेश सरकार युवाओं को शिक्षित बनाने के लिए स्मार्ट फोन वितरित कर उन्हें रोजगार,नौकरियों की जानकारी के साथ आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है |