मऊरानीपुर: रजवारा में जहरीले सांप के काटने से बिगड़ी एक व्यक्ति की हालत, प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफ़र
खेत में काम कर रहे रामनारायण पुत्र हल्कू निवासी रजवारा थाना टोड़ीफतेहपुर को जहरीले सांप ने काट लिया।जिसके चलते रामनारायण की हालत गंभीर हो गई। परिजन गंभीर में अवस्था घायल युवक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने के बाद झांसी रेफ़र कर दिया गया।