मऊरानीपुर: लहचूरा में फर्जी अभिलेख तैयार कर जमीन को हड़पने का मामला आया सामने,थाने में शिकायत कर न्याय की लगाई गुहार
तहसील क्षेत्र के घाट लहचूरा निवासी प्रीतम सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर बताया की फर्जी अभिलेख तैयार कर उसकी जमीन का बैनामा करा लिया गया है | थाना में ग्राम प्रधान दीपक मिश्रा के साथ परिजनों सहित पीड़ित ने थाने में पहुंच न्याय की गुहार लगा कानूनी कार्यवाही की मांग की है |