मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में वकीलों ने उपजिलाधिकारी से मांगी तहसीलदार के खिलाफ 14 फरवरी को मशाल जुलूस निकालने की अनुमति
मऊरानीपुर में पिछले कई दिनों से वकीलों द्वारा तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोला गया है। जिसके चलते वकील हड़ताल पर बने हुए हैं। अब वकीलों के द्वारा 14 फरवरी को मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया है। जिसके संबंध में वकीलों ने उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर को ज्ञापन देकर मशाल जुलूस निकालने की अनुमति मांगी।