बक्सर: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय: बिहार सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट, शिक्षा पूरी तरह मुफ्त - प्राचार्य
Buxar, Buxar | Mar 1, 2025 बिहार सरकार के सात निश्चय योजना के अंतर्गत एक-एक इंजीनियरिंग कॉलेज बिहार के सभी जिलों में खुलना था। उसी के तहत बक्सर जिले में भी राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (इंजीनियरिंग कॉलेज) खोला गया है। यह बिहार सरकार का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। उक्त बातें दोपहर लगभग 3:30 बजे राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर के प्राचार्य डॉ रामनरेश राय ने कहीं।