Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 अन्तर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध गतिविधियों का आयोजन @followers @top fans News 24 Udaipur Government of Rajasthan #savewater #udaipur #viralreelschallenge #viralpost #vlog #nonflowers उदयपुर, 5 जून। वन्दें गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को गिर्वा पंचायत समिति स्तरीय कार्यक्रम का समापन समारोह विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत चणावदा में आयोजित किया गया। इसके तहत पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं जन जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य आमजन में जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूल सिंह मीणा उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होने आमजन से जल बचाने, एक पेड मां के नाम, पौधारोपण को बढावा देने एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, ग्रामीणजनों को पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचाने का संकल्प दिलाया। विधायक ने पौधारोपण, तुलसी के पौधों का वितरण, नर्सरी का अवलोकन किया गया। विकास अधिकारी श्री अजीत कुमार मीणा ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभियान के माध्यम से जल संरक्षण संरचानो के संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा जल के विवेक पूर्ण उपयोग हेतु निरन्तर जनजागरूकता एवं सक्रिय भागीदारी फैलाने संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही पंचायत समिति गिर्वा में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, वन विभाग एवं अन्य समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ बडी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पूरूष उपस्थित रहे।

Girwa, Udaipur | Jun 5, 2026

MORE NEWS