सूरजगढ़: सूरजगढ़ा क्षेत्र के अलीनगर गांव में पति ने धारदार हथियार से प्रहार कर पत्नी की हत्या की, हत्यारोपी गिरफ्तार
सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर बिंद टोली गांव में पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी. गुरुवार अपराह्न 12:30 बजे घटनास्थल पर लोगों की भीड़ देखी गई. SP ने घटनास्थल का जायजा लिया. मृतका 35 वर्षीय सहोदरी देवी के पति नागेश्वर बिंद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.शव को घर में ही दफना दिया था. एक दिन पूर्व बुधवार अपराह्न मृतका की हत्या की गई.