काशी विद्यापीठ में अंतर्राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
वाराणसी। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी के अवसर पर प्रिज्मैटिक फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगोष्ठी कक्ष, शिक्षा संकाय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में शहर के ट्रांस नागरिक और एलजीबीटी समुदाय के लोगो ने अपनी पहचान और सम्मान के लिए यह आयोजन किया।