मुरैना: मुंगावली चौखट्टा के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती
Morena, Morena | May 14, 2026 बागचीनी थाना क्षेत्र के मुंगावली चौखट्टा के पास पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें युवा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा ।इसके बाद उसको उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा उपचार के बाद घायल युवक को भर्ती कर दिया गया है।