UKD ने किया वन मंत्री सुबोध उनियाल के आवास का घेराव , उत्तराखंड के गाँव की सड़कों और राम नगर मोहान के दुर्गादेवी गेट को खोलने की माँग
देहरादून : उत्तराखण्ड के कर्णप्रयाग का सकंड गाँव इन दोनों चर्चाओं में है गौरतलब है आजादी के 75 वर्ष बाद भी गाँव में सड़क नहीं पहुँची तो ग्रामीणों ने ख़ुद हाथों में गैंती फावड़ा लेकर रोड बनानी शुरू कर दी जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर कर सड़कों पर लोगों का आंदोलन तेज हो गया है । बुधवार को ukd युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप रावत के नेतृत्व में ukd के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वन मंत्री सुबोध उनियाल के आवास का घेराव कर उत्तराखंड के गाँवों में सड़क निर्माण की माँग उठाई साथ कुलदीप रावत ने कहा जब ग्रामीणों ने ख़ुद सड़क बनानी शुरू की तो तब जा कर सरकार के नुमाइंदे दूरस्थ सकंड गाँव पहुँचे और 3 महीनों के भीतर सड़क निर्माण का लिखित आश्वासन दिया है । इसके अतिरिक्त कुलदीप रावत ने लंबे समय से चल रही कॉर्बेट नेशनल पार्क के राम नगर मोहान के दुर्गादेवी गेट को खोलने की भी मांग की, उन्होंने ने कहा की कार्बेट का 75 फीसदी हिस्सा उनके क्षेत्र में आता है जबकि पर्यटकों को सिर्फ रामनगर की तरफ़ से भेजा जाता है । उन्होंने ने माँग की है कि मोहान के दुर्गादेवी गेट को खोला जाये और इस क्षेत्र से सफ़ारी भी कराई जाए ताकि वहाँ की स्थानीय लोगों और छोटे व्यापारियों को रोज़गार से जोड़ा जा सके ।