निज़ामाबाद: भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहा निजामाबाद क्षेत्र, बार-बार कटौती से लोग हो रहे परेशान
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के तहबरपुर, मिर्जापुर और कस्बा इलाकों में भीषण गर्मी के बीच लगातार विद्युत आपूर्ति बाधित होने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के लोगों को खासतौर पर रात के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आज शनिवार शाम करीब पांच बजे बसपा नेता ओंकार शास्त्री ने बताया है।