प्रतापगढ़: कैम्प कार्यालय सभागार में बैठक कर डीएम ने मार्ग चौड़ीकरण परियोजनाओं की समीक्षा की, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने शुक्रवार शाम 5 बजे चिलबिला-अमेठी और प्रयागराज-अयोध्या मार्ग चौड़ीकरण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विद्युत लाइनों के स्थानांतरण, पेड़ों की कटाई और भूमि मुआवजे से जुड़े अवरोधों को समयबद्ध तरीके से दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, डीएफओ आशुतोष गुप्ता समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने