चमोली: नंदा देवी उप वन संरक्षक ने पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट, सहयोग बढ़ाने पर जोर
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उप वन संरक्षक यश ढोबले ने चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार से गोपेश्वर में मुलाकात की। दोनों ने जैव विविधता संरक्षण में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई और वन्यजीव सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर बात की।