सिकंदराराऊ: हसायन सिकंदराराऊ क्षेत्र में 22 अक्टूबर को कई फीडरों की विद्युत सप्लाई दो घंटे के लिए रहेगी बंद
सिकंदराराऊ क्षेत्र में 22 अक्टूबर को बिजली सप्लाई दो घंटे के लिए बंद रहेगी। यह कटौती गुरुवार शाम 4 बजे से 6 बजे तक की जाएगी। 132 केवी उपकेंद्र सिकंदराराऊ पर 132 केवी के मेन के जंपर बदलने का काम होगा। इस काम की वजह से 33 केवी के कई फीडरों पर असर पड़ेगा। इनमें सिकंदराराऊ 5 एमवीए, विद्युत उपकेन्द्र बरई शाहपुर व पुरदिल नगर के फीडर की आपूर्ति ठप्प रहेगी।