बड़गांव: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत के बाद समाजजनों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, क्लर्क समेत 4 लोगों पर कार्रवाई की मांग
उदयपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अंजूबाला दलाल की आत्महत्या के बाद परिजनों और समाजजनों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर क्लर्क समेत 4 आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस से हल्की झड़प भी हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।