जमुई: दिग्घी हारलावर गांव में भूमि विवाद को लेकर दबंग पड़ोसियों ने ईंट से मारकर एक युवक को किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 19, 2024 लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के दिग्घी हरलावर गांव में भूमि विवाद के रंजिश में दबंग पड़ोसियों ने दिनेश कुमार यादव की जमकर पिटाई कर दी और ईंट से सिर पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ने मारपीट का आरोप नीतीश कुमार, मनीष कुमार ,संजय यादव ,रोहित सहित अन्य लोगों पर लगाया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।