जमुई: सिमुलतला थाना के एक गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ शराबी युवक ने दुष्कर्म का किया प्रयास, ईंट से मारकर किया जख्मी
Jamui, Jamui | Feb 19, 2024 सिमुलतला थाना क्षेत्र के एक गांव में शराबी युवक के द्वारा 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने और बच्ची को ईंट से मार कर बुरी तरह जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल बच्ची को रविवार की देर रात परिजन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।