दतिया: शराब तस्करी करते स्कॉर्पियो सवार आरोपी 1 महीने बाद उनाव गेट से गिरफ्तार, कार पर लगा था बीजेपी का झंडा
Datia, Datia | Apr 28, 2026 दतिया की पंडोखर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी संजीव दोहरे पुत्र लखन सिंह दोहरे उम्र 37 वर्ष निवासी हनुमानघड़ी राजघाट कॉलोनी दतिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी का मूल निवास ग्राम मकोनी थाना उनाव क्षेत्र में है। पुलिस के अनुसार 26-27 मार्च की रात मुखबिर से सूचना मिली थी।