चांदपुर: चांदपुर के गांव मीरापुर सीकरी में बाढ़ के पानी में आया मगरमच्छ, लोगों में दहशत
बिजनौर जिले के चांदपुर के खादर इलाके में अचानक आयें बाढ़ के पानी से दर्जनों गांव प्रभावित है। शनिवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार मीरापुर सीकरी गांव के नजदीक मुख्य मार्ग पर बाढ़ के पानी में आया मगरमच्छ सड़क पर बैठा दिखा जिससे वहां से गुजर रहे हैं राहगिरो ने देखा तो उसका वीडियो बनाया स्थानिय लोगों की बाढ़ का पानी आने से परेशानी बढ़ गई है।