आमस: तेजस्वी के स्वागत में गूंजा आमस, समर्थकों ने किया जोरदार अभिनंदन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के औरंगाबाद जाने के क्रम में आमस प्रखंड में राजद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। हमजापुर, करमाइन मोड़, आमस और बुधौल में कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और फूल-मालाएं लेकर घंटों उनके आने का इंतजार करते रहे।काफिला गुजरते ही समर्थकों ने फूल-माला और अंगवस्त्र से स्वागत किया। इस दौरान "तेजस्वी यादव जिंदाबाद, बिहार का नेता कैसा हो -