सोहागपुर: कंचनपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बैल घायल, गौ सेवकों ने किया उपचार और गौशाला में शिफ्ट
जिला मुख्यालय में स्थित सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर हाइवे में बुधवार की शाम 5 बजे लगभग अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बैल के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। गौ सेवक गौरव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर रोड में बैठे हुए एक बैल का एक्सीडेंट कर दिया।