सोहागपुर: तेज आंधी-तूफान से सोहागपुर के पास पुराना पेड़ गिरा, आवागमन बाधित
शहडोल बुधवार को लगभग 4:00 बजे तेज आंधी तूफान के कारण नगर के जनपद पंचायत सोहागपुर कार्यालय के पास बरसों पुराना पेड़ गिर गया जिससे काफी देर तक मार्ग बाधित रहा है,स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना नगर पालिका के कर्मचारियों को दी जिसके बाद नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बीच रास्ते में गिरे पेड़ को हटाया है,इस दौरान काफी देर तक मार्ग बाधित रहा है।