सोहागपुर: केंद्रीय विद्यालय के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बछड़ा घायल, गौ सेवकों ने किया उपचार और गौशाला में शिफ्ट
जिला मुख्यालय में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय के पास में बुधवार की शाम 4 बजे लगभग अज्ञात वाहन की टक्कर से बछड़ा के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। गौ सेवक गौरव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर रोड में बैठे हुए एक गाय का एक्सीडेंट कर दिया।